
(जीवन दिशा न्यूज़) आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीन्दड़, के पास आयोजित कार्यक्रम में बिसलपुर-पृथ्वीराज नगर पेयजल परियोजना के अंतर्गत 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली तीन टंकियों नींदड, कबीर आश्रम, माचडा हनुमान मन्दिर का शिलान्यास किया, इसके साथ 132 किलोमीटर की पाइप लाइन भी डाली जाएगी। साथ ही दो टंकियों पवनपुरी पश्चिम, लोहामण्डी के निर्माण की घोषणा की। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री श्री कन्हैया लाल जी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश जी सैनी, मण्डल अध्यक्ष श्री विजय जी शर्मा, पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सीता देवी जी, पार्षद प्रत्याशी श्री भवानी शंकर जी, पार्षद श्री हरिशेकर जी बोहरा, CE PHED श्री राकेश जी, CE PHED श्री अजय सिंह जी, श्री महेन्द्र सिंह जी राठौड़, श्री मांगीलाल जी कुमावत, श्री मुकेश जी शर्मा, श्री श्रवण जी बोहरा, श्रीमती ममता शर्मा जी, पार्षद प्रत्याशी श्री गुलाब सिंह जी, श्री सुनील जी कारोडीया, श्री मनोज जी शर्मा, श्रीमती सुनीता जी राठौड़ जी, श्री प्रकाश जी और श्री गणेश जी भी मौजूद रहे।

Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description