ये प्लेटफार्म जितनी तेजी से फेम दिलाता है उतनी ही जल्दी छीन भी लेता है- डॉ विकास कुमार

(जीवन दिशा न्यूज़) आजकल युवाओं में यह देखने को मिल रहा है कि वह खुद को निखारने में ,खुद में स्किल डेवलप करने में ,पढ़ाई करने में ,डिग्रियां हासिल करने में ,मेहनत करने में कतरा रहे हैं उनके दिमाग में चलता है,इससे क्या फायदा ??

सोशल मीडिया पर ही थोड़ा मेहनत कर दो अगर एक वीडियो वायरल हो जाए तो रातो -रात फेमस हो जाए और दौलत शोहरत आ जाए I

परंतु यह याद रखिए सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया ट्रेंड चलता रहता है और कोई न कोई नया स्टार उभरता रहता है. सोशल मीडिया कई लोगों को रातों-रात ही शोहरत के शिखर पर पहुंचा चुका है. लेकिन ये प्लेटफार्म जितनी तेजी से फेम दिलाता है उतनी ही जल्दी छीन भी लेता है. इंस्टाग्राम और फेसबुक से निकले ऐसे कई सितारे एक वक्त पर सुर्खियों में छाए हुए थे. लेकिन आज कोई नहीं जानता कि ये लोग कहां और किस हाल में हैंI

आपको यह बात समझने की जरूरत है यह एक प्लेटफार्म है जहां आप अपनी नॉलेज/ स्किल (चाहे वह समाज से संबंधित हो या एंटरटेनमेंट संबंधित हो )/विचार, करोड़ों लोगों तक पहुंचा रहे हैं ,

इसलिए खुद में निवेश कीजिए आपके स्किल /नॉलेज/ टैलेंट /आपका चरित्र /आपकी विचारधारा, आपकी पहचान हैI

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *