प्रधानमंत्री भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल

(जीवन दिशा न्यूज़) केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक के योगदान को महत्व दे रहे हैं।

चेन्नई में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को स्‍वयं भी विकसित होना होगा और उसे वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बनने की भारत की यात्रा का भी हिस्सा बनना होगा।

महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं और उन गरीबों एवं वंचितों के हितों के लिए काम कर रहे हैं, जिनके जीवन में देश की आजादी के 75 साल बाद भी कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।

गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की आधारशिला रही है। श्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार देश के लोगों को एक-दूसरे के नजदीक लाने के लिए कई पहलों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम, सौराष्ट्र तमिल संगम विभिन्न राज्यों के लोगों को एक-दूसरे की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समझने में सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कदम हैं।

श्री गोयल ने कहा कि तमिलनाडु में विकसित भारत संकल्प यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उन्‍होंने लोगों से केंद्र द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस यात्रा के एक हिस्से के रूप में आयोजित शिविरों में स्‍वयं को पंजीकृत कराने की अपील की।

तमिलनाडु में लागू की गई योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 3.5 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे, जन धन योजना के माध्यम से  बैंकिंग प्रणाली के तहत 1.5 करोड़ लोगों को लाया गया है, हर घर जल के तहत एक करोड़ से अधिक परिवार को पानी का कनेक्शन मिला है, आयुष्मान भारत योजना के तहत 51 लाख लोगों का नामांकन हुआ है, जबकि उज्‍ज्‍वला योजना से 40 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवाज योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जन औषधि केंद्र सहित 17 योजनाएं प्रधानमंत्री की गारंटी के साथ आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र सरकार की कल्याण उपायों का हिस्सा बनने के पात्र हैं, उन्हें उनके द्वार पर ही ये लाभ प्राप्‍त होंगे।

IMG_256IMG_256

IMG_256

 

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Demo Title

Demo Description


Introducing your First Popup.
Customize text and design to perfectly suit your needs and preferences.

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 20 seconds

This will close in 5 seconds

This will close in 20 seconds