(जीवन दिशा न्यूज़) लखनऊ में पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर, यहां के हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी है।
कुकरैल नदी पुनर्जीवन परियोजना से प्रभावित परिवार निश्चिंत रहें। निजी मकानों पर चिह्नीकरण का कोई औचित्य नहीं था, ऐसा करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में लोगों से मिलकर उनका भय और भ्रम दूर करने और वहां जनसुविधाओं के विकास हेतु निर्देशित किया है।
फ्लड प्लेन जोन का चिह्नीकरण NGT द्वारा जारी आदेशों/नियमों के अनुसार किया गया है। इसमें निजी भूमि भी सम्मिलित है। इस क्षेत्र को खाली कराने की न तो वर्तमान में कोई आवश्यकता है और न ही कोई प्रस्ताव है। इस क्षेत्र में बने निजी भवनों के ध्वस्तीकरण का कोई विषय विचाराधीन नहीं है।
फ्लड प्लेन जोन के अंतर्गत NMCG की अनुमति के बिना भविष्य में कोई नया निर्माण नहीं किया जाएगा।
फ्लड प्लेन जोन चिह्नीकरण के दौरान भवन/निर्माणों पर लगाए गए संकेतों को मिटाने के आदेश दिए गए हैं।
रिवर बेड में यदि कोई निजी भूमि पर बना भवन निर्माण आता है, जिसका प्रमाणित स्वामित्व किसी निजी व्यक्ति का है, उसे नियमानुसार समुचित मुआवजा देकर ही अधिगृहीत किया जाएगा।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description