(जीवन दिशा) श्री वैष्णो सेवा मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 84वें नवरात्रि महोत्सव 2024 के अवसर पर श्री दुर्गा जी नवमी नवरात्रि शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12.15 बजे श्री मां की रसोई के अंतर्गत विशाल भंडारें का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं प्रमुख समाजसेवी लायन लीडर श्रीमती सरला एवं श्रीमान जगदीश अग्रवाल जी के सौजन्य से श्री गीता भवन मंदिर, टोडर मल लेन, बंगाली मार्केट, नई दिल्ली में होगा।
इस अवसर पर श्री माता रानी जी के भक्तों को श्री भोग प्रसाद का लाभ मिलेगा। आयोजन में भाग लेने के लिए सभी सपरिवार एवं मित्रों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन की विस्तृत जानकारी:
तिथि: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
समय: दोपहर 12.15 बजे
स्थान: श्री गीता भवन मंदिर, टोडर मल लेन, बंगाली मार्केट, नई दिल्ली
मुख्य प्रायोजक: श्रीमती सरला एवं श्रीमान जगदीश अग्रवाल जी, चेयरमैन, भीमसेन बंगाली स्वीट हाउस

श्री वैष्णो सेवा मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी भक्तों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
संपर्क जानकारी:
महामंत्री: दिपेंद्र सिंघल
प्रधान: सतीश अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: संदीप कुमार गुप्ता
इस आयोजन के माध्यम से श्री वैष्णो सेवा मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट समाज की सेवा और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description