दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया मेंमहिला चेंजमेकर्स के साथ ‘तू है शक्ति 2.0’ अभियान का हुआ वैश्विकलोकार्पण

(जीवन दिशा न्यूज़) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के महिला सशक्तिकरणलिंग समानता प्रकल्पसंतुलनके अंतर्गत 30 मार्च, 2024 को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया मेंभव्य महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमेंतू है शक्तिअभियान के दूसरेचरण का पोस्टर लोकार्पण कर शुभारम्भ किया गयाअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कोसमर्पित इस विशेष इस समारोह में दिल्ली एन.सी.आर. की विख्यात महिलाअधिकारियों के साथ पैनल में संवाद किया गया; संघर्षों को चुनौती देने वाली 17 आईकोनिक महिलाओं कोसंतुलन स्वाभिमानी नारी सम्मानसे सम्मानित किया गया; तथा, सम्मलेन में उपस्थित 250 महिला चेंजमेकरों नेतू है शक्ति 2.0 अभियानके मेंबरबन दिल्ली की नारी विरोधक पटकथा आत्मिक जाग्रति द्वारा को बदल कर नारी उद्धारका संकल्प लिया गया

तीन घंटे की अवधि वाले इस विलक्षण कार्यक्रम में नारीत्व की आधुनिक चुनौतियों औरमुद्दों पर एक पैनल चर्चा हुईविभिन्न क्षेत्रों की विख्यात महिलाएँ जो समाज परिवर्तन कीदिशा में कार्य कर रही हैं, ने अपने-अपने दृष्टिकोण को समक्ष रखा और निष्कर्ष निकालाकि कुछ लोगों के प्रयासों से परिवर्तन नहींसकता हैपैनलिस्ट की सूची में डॉ. संगीता पाठक [एसोसिएट डायरेक्टर और हेडट्रांसफ्यूजन मेडिसिनमैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत], एडवोकेट रेखा अग्रवाल [भारत के सर्वोच्च न्यायालयऔर दिल्ली उच्च न्यायालय में स्वतंत्र लॉ प्रैक्टिस प्रोफेशनल], कैप्टन डॉ. सुनैना सिंह[एस.एस.बी मेंटर; पूर्व सेना अधिकारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी और एजुकेशनिस्ट], सुश्रीराजेश्वरी त्यागराजन [समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता; संस्थापकत्यागराज संगीत औरनृत्य केंद्र, नोएडा], सुश्री शीतल शर्मा [एथलिट; अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी], सुश्रीज्योत्सना कपूर [उप निदेशक, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय], डॉ. सुनीतासक्सेना [वैज्ञानिक और निदेशक, पैथोलॉजी संस्थान, नई दिल्ली], सुश्री तपस्या शादान[प्रख्यात समाचार एंकर; ऑल इंडिया रेडियो में पूर्व रेडियो जॉकी] और साध्वी दीपिकाभारती [वैश्विक प्रमुखडी.जे.जे.एस. संतुलन; पूर्व फैशन डिजाइनर; विश्व विख्यात रामकथा व्यास] उपस्थित रहीसाथ ही, लेडी सिंघम के नाम से विख्यात पुलिस ऑफिसरसुश्री किरन सेठी, पूर्व ब्यूरोक्रेट ऑफिसर एवं UPSC कोच डॉ तनु जैनफोर्टिसअस्पताल में डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी डॉ सुमन लता नायक ने भी उपस्थित रहकर इसकार्यक्रम की शोभा बढ़ाईइनके अतिरिक्त सभागार में कई महिला डॉक्टर, महिलावकील, महिला वैज्ञानिक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेखिकाएं, नृत्य कलाकार, प्रोफेस्सरविख्यात स्कूलों की प्रध्यापिकाएंअध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं

निःसंदेह आज की नारी ने शैक्षिक, वित्तीय, सामाजिक, राजनीतिक एवं वैचारिकस्वतंत्रता को प्राप्त कर लिया है लेकिन ये ठीक वैसा ही है जैसे गहरे काले आकाश मेंकुछ तारे टिमटिमाते हैंनारी सशक्तिकरण की सच्ची भोर लाने के लिए नारियों कीअपने आध्यत्मिक अस्तित्व को भी खोजना होगा; और आत्मिक जाग्रति के द्वारा उससेजुड़ना होगासंस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जीकी उक्त विचारधारा को उनकी सन्यासी शिष्याओंसाध्वी दीपिका भारती जी, साध्वीअदिति भारती जी एवं साध्वी जैवाणी भारती जी ने सभागार में उपस्थित महिलाओं केमध्य प्रस्तुत कियासाथ ही, तपस्विनी सावित्री, गार्गी, मैत्रेयि, ऋषिका अनुसूया, अक्का महादेवी इत्यादि कई आत्म-जागृत नारियों के दृष्टांत भी सुनायेइस महिलाचेंजमेकर्स के सम्मलेन का सबसे आकर्षक सत्र थानृत्यांगना आम्रपाली के जीवनकी कहानी जिसे एक नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गयाइस नाटक मेंआम्रपाली के वस्तु अथवा भोग्या से महात्मा बुद्ध की शिष्या बन निर्वाण पद तकपहुँचने की गाथा को दर्शाया गया

इस समारोह में सामाजिक रूढ़िवादिताओं का खंडन कर अपने-अपने क्षेत्रों में विलक्षणकार्य का प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम के प्रथम सत्र के पैनल विभागियों को एवं डॉनीरज राज [दिल्ली वसंत वाटिका की अध्यक्षा], सुश्री पूजा सिंघल [डायटीशियन एवंन्यूट्रीशनिस्ट]; सुश्री रुकमनी [सुरक्षा मंत्रालय में क्लास वन ऑफिसर], डॉ दामिनी[PhD तबलावादक], सुश्री शुभांगी सिंह [राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गोल्डन मिलेट कीसंस्थापिका एवं संचालिका], सुश्री रश्मि पाण्डेय [संस्थापिका, EMCT ट्रस्ट], डॉसीमा शर्मा [IIT दिल्ली में प्रोफेसर] एवं डॉ संगीता गौतम [मुख्य चिकित्सा अधिकारीCMO] ‘संतुलन स्वाभिमानी नारी सम्मानसे सम्मानित किया गया

सभा के अंतिम सत्र में सम्मलेन में उपस्थित दिल्ली NCR की प्रभावशाली 250 चेंजमेकर महिलाओं ने दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जो की साध्वी शिष्याओं केसंग मिलकर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संतुलन प्रकल्प केतू है शक्ति 2.0 अभियान’ (दिल्ली एन.सी.आर. चैप्टर) का पोस्टर लोकार्पण द्वारा शुभारम्भ घोषितकियाइसमें उन्होंने, संस्थान के 21वीं सदी की वैदिक नारी के निर्माण के नारे कोबुलंद करते हुए दिल्ली कीमहिलाओं के साथ हिंसाकी पटकथा को बदलने कासंकल्प लिया

महिलाओं द्वारा संचालित एवं महिलाओं के हित में समर्पितअभियानतू है शक्ति 2.0’ के इस उदघाटन समारोह का भी प्रबंधन पूरी तरह से दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जीकी सन्यासी साध्वी शिष्याओं एवं गृहस्थ सेवादार शिष्याओं ने कियाउल्लेखनीय है, कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट प्रदान वितरण हुआ जिसमें मिलेट की होम-मेड ताज़ी बनीमफिन एवं रोस्ट किये हुए मखाने बादाम इत्यादि पर्यावरण अनुकूल [eco-friendly] पैकिंग में वितरित किये गए

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित और संचालितदिव्य ज्योतिजाग्रति संस्थान, विश्व में शांति एवं बंधुत्व की स्थापना हेतु कार्यरत एक सामाजिकआध्यात्मिक संस्थान हैयह संस्थान अपने नौ मुख्य प्रकल्पों द्वारा समाज में व्यापकपरिवर्तन ला रहा हैमहिला सशक्तिकरण कार्यक्रम; साक्षरता अभियान; सम्पूर्णस्वास्थ्य कार्यक्रम; नशा उन्मूलन कार्यक्रम; पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम; भारतीय देसी गौसंवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम; आपदा प्रबंधन कार्यक्रम; बंदी सुधार कार्यक्रम औरनेत्रहीन एवं दिव्यांगों का सशक्तिकरण कार्यक्रम

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *