(जीवन दिशा) लोधी रोड दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में 8 नवंबर को आयोजित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के छठे शिखर सम्मेलन में स्वर्ण आभूषण जगत की महान हस्तियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में कॉमर्स मिनिस्टर श्री जितिन प्रसाद और उच्चाधिकारियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के तीसरे और महत्वपूर्ण सत्र “भारत को वैश्विक बाजार में अग्रणी बनाना” में श्री सुवनकर सेन, वाईस प्रेसिडेंट आईसीसी और प्रबंध निदेशक सेनको गोल्ड, श्री योगेश सिंघल, एमडी वाईके ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड, चेयरमैन ऑल बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन, श्री सचिन जैन, सीईओ भारत “वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल”, श्री चेतन कुमार मेहता, एमडी लक्ष्मी डायमंडस, और श्री सुश्रुत खन्ना, सहायक उपाध्यक्ष इनवेस्ट इंडिया ने महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लिया।
इस सम्मेलन में कारीगरों के रहन-सहन के स्तर को सुधारने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, और कार्यस्थल को सुविधाजनक बनाने को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके अलावा, कारीगरों को इस शोषण से मुक्ति दिलाने और वैश्विक स्तर पर भारत की ज्वेलरी की मांग बढ़ाने के लिए दिल्ली सहित देश की मैन्यूफैक्चरिंग मंडियों में ज्वेलरी पार्क के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
सीएसआर फंड को भी कारीगरों की स्थिति सुधारने पर खर्च किए जाने को जरूरी बताया गया। सभी एसोसिएशन इस समस्या पर एकजुट होकर कार्य करेंगे तभी समाधान निकलेगा।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description