वरिष्ठ नागरिक दिवस पर निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

(जीवन दिशा) नई दिल्ली, 28 सितंबर 2024 – इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस के शुभ अवसर पर निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मंगलवार, एक अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री सनातन धर्म मंदिर, नारायणा विहार, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जाँचों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें:

•⁠ ⁠निशुल्क स्वास्थ्य जाँच
•⁠ ⁠डॉक्टरों की सलाह
•⁠ ⁠दवाओं की व्यवस्था
•⁠ ⁠अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ

इस आयोजन में श्री सनातन धर्म प्रचारणी सभा, नारायण बिहार सहयोगी संस्था के रूप में भाग ले रही है। डॉक्टर संजीव अरोड़ा गंगा पुत्र, अध्यक्ष, इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

समय: मंगलवार, एक अक्टूबर 2024, प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे
स्थान: श्री सनातन धर्म मंदिर, नारायणी विहार, नई दिल्ली – 110028
संपर्क: डॉक्टर संजीव अरोड़ा गंगा पुत्र, अध्यक्ष, इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *