राजनीतिक अपराध के लिए कांग्रेस पिछड़ा समाज से माफी मांगे

(जीवन दिशा न्यूज़) पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा विरोधी रहा है और जिनके पिता राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने का विरोध संसद में खड़े होकर किया था, वे आज किस मुँह से बिहार में जातीय सर्वे कराने का श्रेय लेने की बात कह रहे हैं? राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता।

श्री मोदी ने कहा कि राहुल गांधी बतायें कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को दस साल तक क्यों दबाये रखा था? उनकी पार्टी ने पिछड़ा समाज के सीताराम केसरी को बुरी तरह अपमानित कर अध्यक्ष-पद से हटाया था।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत-रत्न कर्पूरी ठाकुर की भूमि बिहार में अपनी यात्रा के दौरान कोई अनर्गल दावा करने की बजाय कांग्रेस के राजनीतिक अपराधों के लिए पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज से माफी मांगनी चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि बिहार में जातीय सर्वे कराने का निर्णय एनडीए सरकार का था और भाजपा ने हर स्तर पर इसका समर्थन किया, जबकि राजद और कांग्रेस के लोग इसका श्रेय हड़प लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बतायें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 2015 में जो जातीय सर्वे कराया था, उसकी रिपोर्ट 8 साल से सार्वजनिक क्यों नहीं हो पाई?

श्री मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक साल से कांग्रेस की सरकार है, लेकिन वहाँ जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय क्यों नहीं हुआ? तेलंगाना में पार्टी सत्ता में आने के बाद जातीय सर्वे पर क्यों चुप्पी साध गई? इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए ।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *