(जीवन दिशा न्यूज़) पुलिस मित्र फाउंडेशन द्वारा *दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 3 , 5, 8/9 मे लगाई गयी आटा गूँथने, पेड़ा काटने व चपाती बनाने की 9 स्वचालित मशीनो का उद्घघाटन 24 अप्रैल दोपहर 12 बजे तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल श्री संजय बेनीवाल (आईपीएस) के कर कमलों द्वारा जेल परिसर मे किया गया। कार्यक्रम मे आईजी श्री एचपीएस सरान, डीआईजी श्री राजीव सिंह परिहार, जेल अधीक्षक श्री कपिल चौधरी, श्रीमती अंशु मोगा सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस मित्र फाउंडेशन की तरफ से चेयरमैन योगेश सिंघल ने बुके व मोमेंटो देकर सभी अधिकारियों का स्वागत किया।*
*श्री बेनीवाल ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा किया गया नेक कार्य बरसों तक याद किया जायेगा। जेल मे 20 हजार कैदी है तकरीबन 2 लाख रोटी रोज बनानी होती है। लंच व डिनर की तैयारी 10 घंटे पहले करनी होती है तब जाकर व्यवस्था बनतीं है। मशीनों के लगने से कैदियों को समय पर गर्म खाना उपलब्ध हो सकेगा। कैदी भी इंसान है उनकी सजा तो कम नहीं की जा सकती लेकिन उनके दुख को कम करने की कोशिश जरूर की जाती है। श्री बेनीवाल ने फाउंडेशन से दिल्ली की बाकी जेलों मे भी मशीन लगाने की अपील की।*
*श्री बेनीवाल ने चेयरमैन योगेश सिंघल को उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक हित के कार्यो के लिये पुलिस स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। देश के किसी भी कोने से आप पुलिस मित्र फाउंडेशन से जुड़कर समाज सेवा कर सकते है। काम-काज के साथ राम-काज भी करते रहिये और पुण्य की करेंसी कमाते चलिये। “काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होएगी, बहुरी करोगे कब”।


Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description