भ्रष्टाचार एवं आक्रमणयता के आरोपों में घिरी आम आदमी पार्टी पानी बिल सेटलमेंट को चर्चा ऐजेंडा बनाकर भ्रष्टाचार एवं आक्रमणयता के आरोपों पर जवाबदेही से बचना चाह रही है- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विरेंद्र सचदेवा

(जीवन दिशा न्यूज़) पानी बिल विवाद केजरीवाल सरकार की लापरवाही का नतीज़ा है। 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के पानी बिल विवादित होने का केजरीवाल सरकार का दावा झूठा है, सरकार विवादित बिलों वाले उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक करे।

जल बोर्ड सूत्रों के अनुसार बोर्ड के पास विवादित बिल धारकों का कोई डाटा ही नहीं है, सूत्र कहते हैं मात्र एक लाख उपभोक्ताओं के बिल विवादित हैं।

मुख्यमंत्री एवं जल मंत्री सुश्री आतिशी को चुनौती देता हूँ कि यदि वह मानते हैं की 10.5 लाख उपभोक्ताओं के बिल विवादित हैं तो सरकार विवादित बिलों वाले उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक करे ताकि विवादित बिल उपभोक्ताओं के मामले का सच सामने आये।

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *