(जीवन दिशा) बेंगलुरु, – भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई, लेकिन बारिश ने खलल डाल दिया। टॉस तक नहीं हो पाया और दिन का खेल रद्द कर दिया गया।
भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में शानदार जीत हासिल की है, और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें अपने अगले आठ मैचों में से तीन जीतने की जरूरत है।

भारत की टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो घरेलू मैदान पर अपनी मजबूती का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन की अनुपस्थिति एक बड़ा झटका है, लेकिन उन्हें भारत की गहराई और फॉर्म को चुनौती देने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
दोनों टीमों के बीच 62 टेस्ट मैचों में से भारत ने 22 जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं और 27 मैच ड्रॉ हुए हैं। भारतीय मिट्टी पर दोनों टीमों के बीच 36 टेस्ट मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 17 जीते हैं और न्यूजीलैंड ने केवल 2 जीते हैं। न्यूजीलैंड की आखिरी जीत भारत में 1988 में हुई थी।
अब सभी की निगाहें कल के मैच पर है, जहां भारत को अपनी मजबूती का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description