*अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस* के अवसर पर
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अग्रवाल समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तित्वों का सम्मान समारोह कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में *परम पूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल जी के मुख्य आतिथ्य एवं संगठन के चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल जी की अध्यक्षता* में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री गिरीश मित्तल राष्ट्रीय महामंत्री ने किया। कार्यक्रम में अजय गुप्ता (वरिष्ट उपाध्यक्ष), राम बाबू सिंघल (कोषाध्यक्ष), श्रीमती शिखा गर्ग (महिला महामंत्री), देशबंधु गुप्ता (अध्यक्ष दिल्ली), संजय गुप्ता (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), संत गोपाल गुप्ता, जितेंद्र सिंघल आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रीय महामंत्री गिरीश मित्तल ने बताया की 85 वर्ष से ऊपर वरिष्ठजनों की सौ से ज्यादा प्रविष्टि केंद्रीय कार्यालय को प्राप्त हुई थी, जिसमे 100 वर्ष से ऊपर उम्र के तीन प्रविष्टि थी और 90 से ऊपर उम्र की 25 से ज्यादा प्रविष्टि प्राप्त हुई।
सभी सम्मानित वरिष्ठजनों का सम्मान पत्र एवं शॉल से सम्मान किया गया। सभी वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description