(जीवन दिशा न्यूज़) उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “नमो नव मतदाता सम्मेलन” में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मोहन यादव जी व भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी के साथ रोहित चहल जी ने सहभागिता कर उपस्थित युवा तरुणाई को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल फ़िरोज़ी जी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव जी व अन्य जन उपस्थित रहे।

2014 के बाद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए नए रोजगार सृजन करने के अनेकों अवसर प्रदान किये हैं, परिणाम स्वरुप आज भारत स्टार्टअप हब बन चुका है। युवाओं ने अपनी परिवर्तनात्मक सोच से देश में नवाचार का सृजन किया हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के 2047 के भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहा हैं। आने वाले चुनाव में युवाओं को भाजपा को अपना मत देकर इस विकसित भारत की यात्रा को और अत्यधिक दृढ़ संकल्पित करना है।

Jeevan Disha News