केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

(जीवन दिशा न्यूज़)।। उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 16 दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जयपुर से जुड़े।
इस दौरान अलवर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित हुई व मोदी जी की गारंटी वाले रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलाने हेतु एक देशव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।

इस कार्यक्रम में कठूमर विधायक श्री रमेश जी खींची, महापौर श्री घनश्याम जी गुर्जर, कलेक्टर श्री अविचल चतुर्वेदी जी, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद शर्मा जी, जिलाध्यक्ष श्री अशोक जी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री संजय जी नरूला, श्री हेम सिंह जी भड़ाना, श्री जय आहूजा जी, श्री बन्ना राम मीणा जी, समस्त पार्टी कार्यकर्ता, मीडिया से जुड़े बंधु, और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

Check Also

FSSAI ने SAJ Food Products को जारी किया नोटिस, ‘Eat Fit Digestive Biscuits’ पर लगे गुमराह करने वाले दावों का मामला

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने SAJ Food Products को एक उपभोक्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *