(जीवन दिशा न्यूज़) पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद क्राईम ब्रान्च द्वारा दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले मेवाती गिरोह का पर्दाफाश, 07 अभियुक्त गिरफ्तार जिनके कब्जे से चोरी के 20 दो पहिया वाहन, फर्जी नम्बर प्लेट व चोरी करने के उपकरण बरामद क्राइम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले मेवाती गैंग के 07 शातिर अभियुक्तो को थाना नन्दग्राम क्षेत्र से गिरफ्तार करने मे महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की तथा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो की निशादेही पर चोरी के 20 दो पहिया वाहन (46 मोटर साईकिल व 04 स्कूटी), फर्जी नम्बर प्लेट व दो पहिया वाहन चोरी
करने के उपकरण बरामद किये गये।

पूछताछ पर अभियुक्त अंसार ने बताया कि वह वर्षों से दो पहिया वाहन चोरी करने का काम कर रहा है, दो पहिया वाहनों की चोरी करने का मेरा एक गिरोह है जिसमें रमजान, मिन्ना, साबिर, शाकिर, विजयपाल, अफजाल, हैमु उर्फ अँशु व मुब्बा सक्रिय सदस्य है। मेरा गिरोह उत्तर प्रदेश, दिल्लीNCR, हरियाणा व राजस्थान में दो पहिया वाहनों की चोरी करता है, मेरे गिरोह के सभी सदस्य 200 से अधिक दो पहिया वाहनों की चोरी कर चुके है तथा चोरी किये गये वाहनों को मेवात मे ले जाकर हेमु उर्फ अँशु, मुब्बा व अफजल की मदद से बेच देते है। विगत कुछ समय से पुलिस राजस्थान मे हमारे ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी जिसके डर से हम लोगो ने अपने ठिकानों से ये सभी चोरी के दो पहिया वाहन
हटा कर अफजल की मदद से यहाँ गाजियाबाद में छिपा कर रखे थे कि आपने पकड़ लिया। मेरे गैंग के
सभी सदस्यों को दो पहिया वाहनों की चोरी कर उनको बेचने से जो रूपये मिलते है उन्ही से हम अपने
घर का खर्चा चलाते है तथा अपने शौक पूरे करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण पूर्व में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कई बार जेल जा चुके हैं।
Jeevan Disha News
Demo Description
Demo Description
Demo Description