दिल्ली में सनसनीखेज डकैती: प्रिय ज्वेलर्स के कर्मचारियों पर हमला, 43 लाख के गहने लूटे

(जीवन दिशा) नई दिल्ली, : राजधानी दिल्ली के कोहाट मेट्रो स्टेशन, पीतमपुरा के पास एक सनसनीखेज डकैती की वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। दोपहर करीब 3:30 बजे प्रिय ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों पर तेज धारदार हथियारों से हमला कर बदमाशों ने 357 ग्राम सोने की चेन और 7.50 किलो चांदी के जेवर लूट लिए। लूटे गए गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 43 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उनके पेट और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घायल कर्मचारियों को तुरंत शालीमार बाग स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और घायल कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रिय ज्वेलर्स के मालिक और स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।

एबीजेए (ऑल इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन) ने इस घटना के बाद सभी ज्वेलर्स और व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संगठन ने एक बयान में कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अपनी और अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।”

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करे। इस वारदात ने एक बार फिर दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल खड़े किए हैं।

सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *