प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

(जीवन दिशा न्यूज़)
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। श्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की आधारशिला रखी।

एक्स पर अपनी एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“महान सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है। हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे और समृद्ध भारत के उनके स्‍वप्‍न को साकार करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।”

Check Also

अनार का जूस: धमनियों को साफ करने वाला चमत्कारी फल? इजरायल के ऐतिहासिक अध्ययन से चौंकाने वाले नतीजे

(जीवन दिशा न्यूज़) : क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल का जूस आपकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *